स्वस्थ व्यक्ति के 5 लक्षण क्या है?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 17:04

ये हैं अच्छे स्वास्थ्य के पांच लक्षण -

सही भोजन

भोजन हमारे शरीर को जरूरी पोषण देता है और पोषण हमारी सेहत का मूल आधार बनता है। अगर आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें अच्छी भूख लगती है और आप पेट भरने के बाद खुद को खाने से रोक पाते हैं। तो यह अच्छी सेहत का एक लक्षण है। अगर आप जरूरत या भूख से अधिक या कम खाते हैं तो आप एक स्वस्थ व्यक्ति नहीं है।

अच्छी नींद

भोजन के बाद नींद हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी होता है। अच्छी, गहरी नींद ना होना अपके शरीर को कमजोर करती है जो आपकी मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए बुरा होता है। अच्छी नींद उसे कहा जाएगा जब अब बिस्तर पर जाते ही बड़े आराम से सो जाते हैं और सुबह बिना अलार्म और थकान के बड़ी आराम से उठ पाते हैं।

शारीरिक क्षमता

स्वस्थ शरीर की एक निशानी यह भी है कि आपका शरीर बाहरी मौसम को सहन कर सके। यदि आपको बेहद गर्मी या बेहद ठंड लगती हो तो यह आपके शरीर की कमजोरी दर्शाता है।

काम करने का उत्साह

काम एक ऐसी चीज है जिसे पूरा करना शायद ही कोई पसंद करता हो। अगर आप अपने रोजमर्रा के काम के बाद खूब थकान महसूस करते हैं तो यह आपके अवस्थ होने का लक्षण है। थकान भी शारीरिक और मानसिक रूप से अलग की जा सकती है ऐसे में अगर काम के बाद आप शरीर से थकते हैं तो आपको अपने खाने-पीने और नींद पर ध्यान देना चाहिए।

भावनाएं करते हैं व्यक्त

आम तौर पर अच्छे स्वस्थ का जिक्र होने पर अधिकतर लोग शारीरिक क्षमताओं और सेहत की बात करते हैं। पर एक स्वस्थ और सेहतमंद शरीर के लिए आपकी मानसिक शक्ति भी जरूरी होता है। अगर आप प्यार, गुस्सा, या अन्य इमोशन को मेहसूस या व्यक्त कर पाते हैं तो यह आपके अच्छे मानसिक स्वास्थ्य का लक्षण है। साथ ही आप शराब, सिगरेट या अन्य किसी प्रकार के नशे से दूर हैं तो यह एक अच्छे स्वस्थ का लक्षण है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info